Skip to content
HKRN
Menu
  • Home
  • News
  • Job
  • CET
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Menu

Haryana BPL Ration Card Benefits

Posted on April 26, 2022

हरियाणा सरकार ने भेजे मैसेज, अगले महीने से आप उठा सकते हैं बीपीएल राशन कार्ड का लाभ

Haryana BPL Ration Card Benefits
BPL Ration Card

Haryana BPL Ration Card Benefits

सिरसा में अनेक उपभोक्ताओं के पास मोबाइल पर मैसेज आए कि प्रिय…, पीपीपी नंबर ..1, अगले महीने से आप बीपीएल राशन कार्ड का लाभ उठा सकते हैं। राशन लेने के लिए कृपया अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाएं। हरियाणा सरकार। इन मैसेज के बारे में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ये मैसेज चंडीगढ़ से भेजे जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा बीती सात अप्रैल से सिरसा व कुरुक्षेत्र जिले से बीपीएल कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया गया। इसी कड़ी में जिन उपभोक्ताओं की परिवार पहचान पत्र में इनकम एक लाख 80 हजार रुपये है, उनके बीपीएल कार्ड बनने शुरू हो गए हैं।

मई मास में राशन मिलना शुरू होगा

अब अप्रैल माह के राशन वितरण परिवार पहचान पत्र से हो रहा है और नए बीपीएल कार्ड बनने का संदेश उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर आ रहा है, जो मोबाइल नंबर उसके परिवार पहचान पत्र में दर्ज है। नये बीपीएल पीला राशनकार्डों पर मई मास में राशन मिलना शुरू होगा। यह सारा सिस्टम आनलाइन है। परिवार पहचान पत्र से ही राशनकार्ड बनेंगे, इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कोई संबंध नहीं होगा। खाद्य एवं पूर्ति विभाग केवल अपनी देखरेख में राशन वितरण करवाएगा।

मोबाइल नंबर पर आएगा संदेश

विभाग के कालांवाली सहायक खाद्य एवं पूर्ति कार्यालय के प्रभारी चंद्र मोहन ने बताया कि कोई भी बीपीएल पीले राशनकार्ड का जरूरतमंद व्यक्ति कार्यालय के चक्कर न लगाएं। नये सिस्टम अनुसार आनलाइन पात्र का बीपीएल पीला राशनकार्ड परिवार पहचान पत्र से आटोमेटिक बनकर उसके मोबाइल नंबर पर संदेश आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के राशनकार्ड परिवार पहचान पत्र के कारण बंद हुए हैं वे उपभोक्ता अपने परिवार पहचान पत्र को अपडेट करवाएं व त्रुटियां ठीक करवाएं।

घर बैठे जरूरतमंद का पीला राशनकार्ड बनेगा

प्रदेश सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र से नये बीपीएल पीले राशनकार्ड बनाने का स्वागत करते हुए आल फेयर प्राइस शाप डीलर फेडरेशन हरियाणा के मीडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी ने कहा कि जरूरतमंदों के नये पीले राशनकार्ड बनाना समाज हित में अच्छी पहल है। गरीब लोग पीले राशनकार्ड बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटते रहते थे, अब घर बैठे जरूरतमंद का पीला राशनकार्ड बनेगा।

अधिकारी के अनुसार

सिरसा जिले में परिवार पहचान पत्र से करीब 49 हजार नए बीपीएल कार्ड बनाए जाने हैं। नए उपभोक्ताओं को सीधे चंडीगढ़ से ही मोबाइल पर मैसेज आ रहे हैं, जिनके पास मैसेज आए हैं वे उपभोक्ता मई महीने से राशन ले सकेंगे।

Haryana BPL Ration Card Benefits

  • HKRN Job offers to 28,787 people under HKRN
  • Haryana Kaushal Rozgar Nigam 2022: How to apply online
  • Poor Children Will Now Study Under RTE In Haryana
  • HSSC CET Exam Date Jun | CET Haryana Syllabus 2022

Post Views: 6

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • CRID CPLO Photo Sign Upload | CPLO Haryana Syllabus
  • Luvas Non Teaching Recruitment 2024 Apply Online
  • HKRN TGT PGT Apply Online | HKRN Recruitment 2023
  • Haryana CRID Panchayat Local Operator | CPLO Pay Fee
  • HKRN Vacancy 2023 | Apply Online Now

Categories

  • CET
  • Haryana Gk
  • Job
  • News
  • QUIZ
  • CRID CPLO Photo Sign Upload | CPLO Haryana Syllabus
  • Luvas Non Teaching Recruitment 2024 Apply Online
  • HKRN TGT PGT Apply Online | HKRN Recruitment 2023
  • Haryana CRID Panchayat Local Operator | CPLO Pay Fee
  • HKRN Vacancy 2023 | Apply Online Now
  • SSC GD : BSF, CRPF, CISF Recruitment 70000
  • HKRN RECRUITMENT 2022 Apply Online for Haryana Assistant Lineman
  • Haryana 178 posts Recruitment Peon, Operator
  • Haryana CET | Haryana Common Entrance Test
  • India Post Circle GDS 38926 Vacancy Apply Online

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
©2024 HKRN

Copyright ©2024 HKRN All Right Reseved

| Design: Newspaperly WordPress Theme