जून में होगी HSSC CET की परीक्षा, प्रत्येक जिले में मेडिकल खोलने का लक्ष्य, सीएम का बयान
HSSC CET Exam Date Jun 2022
चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित होने वाला कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट जून में होगा.मुख्यमंत्री का कहना है कि उन्होंने केंद्र सरकार की एजेंसी से बात भी कर ली है जो जून माह में इस परीक्षा का आयोजन करेगी. सीईटी की परीक्षा के माध्यम से ग्रुप सी और डी के पदों को भरा जाएगा.
बीजेपी के कार्यकाल में डॉक्टरों की 7 गुना अधिक भर्तियां हुई
मुख्यमंत्री ने बताया कि फिलहाल मेडिकल अधिकारियों के 2615 पद भरे गए हैं जिनमें 954 मेडिकल पद(ग्रुप ए )के भी सम्मिलित है. जो कोरोनावायरस के समय भरे गए. मुख्यमंत्री का बयान है कि चिकित्सकों की भर्ती में किसी भी प्रकार की देरी न हो इसलिए HPSC की बजाए एक कमेटी के माध्यम से भर्तियां की जाए. इसी कमेटी के जरिये मेडिकल अधिकारियों के 980 पद भरने की प्रक्रिया चल रही है.
स्वास्थ्य विभाग में भी डाक्टरों का स्पेशलिस्ट केडर बनाया जा रहा है. पिछली सरकार द्वारा 370 मेडिकल अधिकारी भर्ती हुए, जबकि हमने उनके सात गुना अधिक 2615 भर्ती की. अभी भी 1252 पदों पर अधिकारियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है. इन पदों के लिए उम्मीदवार 25 फरवरी 2022 तक अपने आवेदन भेज सकते थे.
सीएमआई के झूठे हैं आंकड़े
मुख्यमंत्री का कहना है कि CMI सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी लिमिटेड जो एक निजी कंपनी है, वह लाभ के लिए प्रदेश में बेरोजगारी के झूठे आंकड़े पेश कर रही है. इस कंपनी द्वारा दिसंबर 2021 में बेरोजगारी दर तो 34.1%दिखाई गई थी. लेकिन मैंने तो एक ही महीने में सीधे 11% की कमी कैसे सम्भव है.
यदि इस रिपोर्ट को ठीक माने तो एक ही महीने में लगभग 16 लाख युवाओं को रोजगार मिल गया है. मुख्यमंत्री ने विपक्षी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर ऐसा है तो फिर विपक्ष को हमारी तारीफ करनी चाहिए. मुख्यमंत्री का कहना है कि यह रिपोर्ट निराधार है.
हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य
मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आम लोगों को किफायती और अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं देना सरकार का पहला कर्तव्य है. वर्ष 2014 में हरियाणा में 7 मेडिकल कॉलेज थे. इन 7 कॉलेजों में से तीन सरकारी कॉलेज जबकि तीन प्राइवेट कॉलेज थे.जबकि हमारे कार्यकाल में 3 सरकारी और चार प्राइवेट नए कॉलेज खुल गए हैं. अब यह संख्या 13 हो गई है तथा हमारा लक्ष्य प्रत्येक जिले में एक मेडिकल खोलने का है.
इन कॉलेजों में एमबीबीएस की 1685 तथा पोस्टग्रेजुएट की 510 सीट है.अंबाला छावनी के सरकारी अस्पताल में 72 करोड़ की लागत पूंजी से नर्सरी कैंसर केयर सेंटर की स्थापना भी होने जा रही है. इसके जरिए कैंसर के मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी.
हरियाणा सीईटी सिलेबस 2022
हरियाणा सीईटी परीक्षा का सिलेबस 2021 एचएसएससी दृारा तय किया जाता है। प्रत्येक उम्मीदवार को पाठयक्रम के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए ताकि उन्हें कवर किए जाने वाले विषयों का विस्तृत ज्ञान हो और इस तरह वे प्रत्येक विषय में शामिल सभी महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करते हुए परीक्षा के लिए उचित रूप से तैयारी कर सकें। लिखित परीक्षा के लिए विस्तृत पाठयक्रम नीचे दिया गया है:
| विषय | पाठयक्रम |
| सामान्य जागरूकता | * भारत और उसके पड़ोसी देशों में राष्टीय और अंतरराष्टीय स्तर के करंट अफेयर्स * साल के महत्वपूर्ण दिन * संक्षिप्ताक्षर / पूर्ण * भारत : इतिहास , भूगोल , अर्थशास्त्र , संस्कृति, सामान्य नीति, और वैज्ञानिक अनुसंधान खेल , पुरस्कार और सम्मान |
| हरियाणा जीके | * हरियाणा का इतिहास , भूगोल, नागरिक शास्त्र, राजनीति , पुरस्कार , खेल,नियुक्तियां आदि * हरियाणा के महत्वपूर्ण स्थान ,विभन्न जिलों /स्थानों के पुराने नाम, पानीपत के युद्ध और अन्य आदि |
| गणित | * संख्या प्रणाली * अनुपात और अनुपात * भिन्न और दशमलव * एचसीएफ और एलसीएम * सरलीकरण * प्रतिशत * औसत * लाभ और हानि प्रश्न * साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज * आरोप और मिश्रण आदि * समय और कार्य की समस्याएं |
| रीजनिंग | * समानता और अंतर * प्रलय * निर्णय लेना * अंकगणित तर्क * ओड वन आउट * संबंध * दिशा * समस्या को सुलझाना * पैर्टन * युक्तिवाक्य * श्रेणी |
| सामान्य विज्ञान | * सिद्धांत, वैज्ञानिक पद्धति , अवधारणाएं , तकनीक और भौतिकी , रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान * मानव शरीर रचना विज्ञान , पादप शरीर रचना विज्ञान , जीवन विज्ञान, पृथ्वी और अंतरीक्ष विज्ञान ,प्रौघोगिकी और आविष्कार आदि |
| अंग्रजी | * रिक्त स्थान ,मुहावरे और वाक्यांश भरें , एक शब्द प्रतिस्थापन * पयार्यवाची , विलोम , गलत वर्तनी वाले शब्द, सामान्य त्रुटियां, व्याकरण , काल, वाक्य सुधार , पैसेज,काॅम्प्रिहेंसन पैसेज |
| कंप्यूटर | * कंप्यूटर की बुनियादी बातों का मूल, कंप्यूटर का इतिहास * इनपुट आउटपुट डिवाइस , हार्डवेयर और साॅफ्टवेयर * एमएस आँफिस (एमएस वर्ड एक्सेल पावरपाॅइंट * इंटरनेट ,ईमेल, शाॅर्टकट की, फुल फाॅर्म आदि |
हरियाणा सीईटी परीक्षा पैटर्न 2021
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या | मैक्सिमम माक्रर्स | अवधि |
| सामान्य जागरूकता, रीजनिंग , अंग्रजी, विज्ञान, गणित, हिन्दी , कंप्यूटर | 70 | 70 | 1 घंटा 30 मिनट |
| हरियाणा सामान्य जागरूकता | 30 | 30 | 1 घंटा 30 मिनट |
| टोटल | 100 | 100 |
