Skip to content
HKRN
Menu
  • Home
  • News
  • Job
  • CET
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
Menu

PPP Portal | Parivar Pehchan Card Update 2022

Posted on February 15, 2022

हरियाणा सरकार ने दी राहत, परिवार पहचान पत्र में है ये गलती तो करवा ले जल्‍द से जल्‍द अपडेट

Parivar Pehchan Card Update 2022


PPP Portal

Parivar Pehchan Card Update 2022

सरकार की तरफ से परिवार पहचान पत्र को लेकर लोगों को बड़ी राहत देने का काम किया गया है। करीब चार महीनों से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी, लेकिन अब उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। सरकार की तरफ से सभी परिवारों के परिवार पहचान पत्र बना दिए गए हैं।


नगर परिषद और नगर पालिकाओं की तरफ से पहचान पत्र बनाने का कार्य किया गया था। ऐसे में लोगों के पीपीपी में कई तरह की गलतियां की हुई थी। ऐसा इसलिए हुआ था कि लोग अपने कागजात कर्मचारियों को देकर चले जाते थे। उसके बाद कर्मचारी पहचान पत्र बना देते थे, लेकिन गलतियां हो जाती थी।


ऐसे में लोग तीन बार ही पहचान पत्र को अपडेट करवा सकते थे। इसमें सबसे बड़ी समस्या सामने आई आय से संबंधित। कई लोगों के आवेदनों में कर्मचारियों ने एक से तीन लाख रुपये तक की सालाना आय भर दी थी। अब सरकार की तरफ से सभी सरकारी सेवाओं का लाभ देने के लिए पीपीपी अनिवार्य किया हुआ है।


ऐसे में जिन परिवारों की आय गलत भरी हुई थी, उनकी आय ठीक नहीं हो पा रही थी। आय ठीक करवाने के लिए लोगों ने नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब सरकार ने आय को अपडेट करने का पोर्टल खोल दिया है। यानि अब शहर के लोग आय को ठीक कर सकते हैं।


आठ अंकों की मिली हुई है आइडी [PPP Portal]


पीपीपी हरियाणा में प्रत्येक परिवार की पहचान करता है। परिवार के बुनियादी डेटा को डिजिटल प्रारुप में परिवार की सहमति से प्रदान करता है। प्रत्येक परिवार को आठ अंकों का परिवार आइडी प्रदान किया जाता है। फैमिली डेटा के आटोमेटिक अपडेशन को सुनिश्चित करने के लिए फैमिली आइडी को जन्म, मृत्यु और विवाह रिकार्ड से जोड़ा गया है। सरकार फैमिली आइडी से छात्रवृत्ति, सब्सिडी और पेंशन जैसी योजनाओं को जोड़ रही है। एक बार परिवारों का डेटाबेस बनने के बाद परिवारों को प्रत्येक व्यक्तिगत योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।


उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि सरकार की तरफ से परिवार पहचान पत्र में आय सुधार का विकल्प खोल दिया गया है। कई ऐसे लोग थे, जिनकी आय गलत दर्ज होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

  • Haryana Parivar Pehchan Patra Update 2022
  • [MMPSY] | Mukhya Mantri Parivar Samridhi Yojana 2022
  • [PMAY] | Pradhan Mantri Awas Yojana List 2022
  • [PMKVY] | Pradhan Mantri Kaushal Vikas Yojana

Post Views: 3

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • CRID CPLO Photo Sign Upload | CPLO Haryana Syllabus
  • Luvas Non Teaching Recruitment 2024 Apply Online
  • HKRN TGT PGT Apply Online | HKRN Recruitment 2023
  • Haryana CRID Panchayat Local Operator | CPLO Pay Fee
  • HKRN Vacancy 2023 | Apply Online Now

Categories

  • CET
  • Haryana Gk
  • Job
  • News
  • QUIZ
  • CRID CPLO Photo Sign Upload | CPLO Haryana Syllabus
  • Luvas Non Teaching Recruitment 2024 Apply Online
  • HKRN TGT PGT Apply Online | HKRN Recruitment 2023
  • Haryana CRID Panchayat Local Operator | CPLO Pay Fee
  • HKRN Vacancy 2023 | Apply Online Now
  • Parivar Pehchan Patra Portal | Family ID Card Registration
  • Haryana CET Salary 2022 | Check payscale
  • Luvas Non Teaching Recruitment 2024 Apply Online
  • E-Shram Card Self Registration | E- Shram Portal
  • HKRN Recruitment 2023 Apply Multi Tasking Staff

  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
©2024 HKRN

Copyright ©2024 HKRN All Right Reseved

| Design: Newspaperly WordPress Theme